JPSC-JSSC-CGL विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की कर्मचारी महासंघ ने की निंदा

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने JPSC, JSSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और वाटर-कैनन के इस्तेमाल की तीखी आलोचना की है। महासंघ

कर्मचारी महासंघ

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने JPSC, JSSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और वाटर-कैनन के इस्तेमाल की तीखी आलोचना की है। महासंघ ने इस कार्रवाई को पूरी तरह अनुचित बताते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Read More : रांची पहाड़ी मंदिर में श्रावण सोमवारी की भव्य महाआरती और महाभंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़

‘छात्रों से वार्ता कर समस्याओं का तुरंत समाधान निकाले सरकार’

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने बयान जारी कर कहा कि अपने जायज हक और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र में घोर दमनात्मक कार्रवाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र ही देश और राज्य का भविष्य हैं, इसलिए सरकार को पुलिस बल का इस्तेमाल करने के बजाय छात्र प्रतिनिधियों के साथ मेज पर बैठकर वार्ता करनी चाहिए। आदिल ज़हीर ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह अभ्यर्थियों की मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय ले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *