रांची पहाड़ी मंदिर में श्रावण सोमवारी की भव्य महाआरती और महाभंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़

रांची : रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को शाम 5:00 बजे ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती समिति’ के तत्वावधान में सैकड़ों दीपों से पहाड़ी बाबा सहित

पहाड़ी मंदिर

रांची : रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को शाम 5:00 बजे ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती समिति’ के तत्वावधान में सैकड़ों दीपों से पहाड़ी बाबा सहित सभी देवी-देवताओं की भव्य संध्या महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और भोले शंकर के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

Read More : लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की नई टीम का ऐलान, लायन सुनील बने नए अध्यक्ष

महाप्रसाद का वितरण और भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम के आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि महाआरती के उपरांत मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों भक्तों के बीच खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। शिवभक्तों ने बाबा के भजनों और भक्ति गीतों पर झूमकर नृत्य किया और सभी देशवासियों के सुखमय एवं समृद्ध जीवन के लिए पहाड़ी बाबा से प्रार्थना की।

CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर काटा गया केक

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद समिति के सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं ने मिलकर CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में केक काटा। सभी ने पहाड़ी बाबा से मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

आयोजन में इनका रहा प्रमुख योगदान

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हिमांशु पाठक, टीके मुखर्जी, सुनील यादव, उदय सिंह, लखन कुमार, अमन ठाकुर, मोनू शर्मा, सुजल सोनी, उर्मिला चौधरी, विनीत कुमारी, कविता वर्मा, विभा गुप्ता, सीमा देवी, सुनीता गुप्ता, सोनी देवी, रितिक सोनी, गुड़िया देवी, रूबी सोनी, ललिता, शुभ्रा देवी, अनिता शर्मा, ज्योति मोदी, सपना यादव, रमिरा देवी और रीता देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों एवं शिवभक्तों का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *