रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) के 78 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब ये सभी अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण (Physical Test) में शामिल होंगे।
Read More : गढ़वा वृद्ध मौत मामला : सीएम के आदेश के बाद जांच, बैंक कर्मियों की लापरवाही उजागर
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण 28 और 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और मेडिकल जांच होगी। सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा।
4 से 12 अप्रैल तक हुई थी मुख्य परीक्षा
सहायक वन संरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा 4 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल 1110 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इससे पहले 13 जुलाई 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 34 केंद्रों पर करीब 16 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने 25 जुलाई 2025 को मॉडल उत्तर जारी किया था, जिसके बाद 26 अगस्त, 13 अक्तूबर, 12 नवंबर और 25 नवंबर 2025 को संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किए गए। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।
Read More : लोहार की आड़ में बन रहे थे हथियार, रामगढ़ में तीन गिरफ्तार
78 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 78 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित वर्ग के 32, एससी के 8, एसटी के 20, बीसी-1 के 6, बीसी-2 के 5 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं।
Read More : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ के सीएम से की मुलाकात




