दुर्गापूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने किया प्रस्ताव तैयार , 24 जिलों में 6,750 होमगार्ड जवान होंगे तैनात

रांची: राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार की ओर से राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है इस बार दुर्गा पूजा में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा मुख्यालय द्वारा राज्य के

पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार  की ओर से राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है  इस बार दुर्गा पूजा में  गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा मुख्यालय द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में 6,750 गृह रक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।  वहीं पूरे राज्य में प्रशाासन पूरी तरह से एलर्ट माेड पर है। लगातार डीजीपी आला अधिकािरयो के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये गए हैं।

also read : प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

वहीं  मुख्यालय की ओर से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में गृह रक्षकों को 14 से 23 अक्टूबर 2026 तक कुल 10 दिनों के लिए ड्यूटी पर लगाने की अनुमति मांगी गई है।  स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित जिलों में गृह रक्षकों को तैनात किया जाएगा।

जिलावार प्रस्तावित तैनाती के अनुसार

रांची में 600, गुमला में 300, खूंटी में 150, लोहरदगा में 250, सिमडेगा में 250, हजारीबाग में 500, गिरिडीह में 400, रामगढ़ में 200, कोडरमा में 200 और चतरा में 300 गृह रक्षक लगाए जाएंगे। वहीं धनबाद में 400, बोकारो में 300, पलामू में 250, गढ़वा में 300, लातेहार में 300, देवघर में 100, जमशेदपुर में 500, चाईबासा में 300, सरायकेला में 300, दुमका में 250, साहेबगंज में 200, पाकुड़ में 200, गोड्डा में 100 और जामताड़ा में 100 गृह रक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

also read : कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, कई घायल

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय ने सभी जिला समादेष्टाओं को गृह रक्षकों को तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया है. विभागीय स्वीकृति मिलते ही संबंधित जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्धारित संख्या में गृह रक्षक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

also read : Asian Games 2026 : सलीमा टेटे की कप्तानी में भारत ने जीता हॉकी गोल्ड, 44 साल का इंतजार खत्म

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *