प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने शनिवार को कमाल कर दिया। प्रणवी ने महिला गोल्फ की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स

प्रणवी उर्स
प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने शनिवार को कमाल कर दिया। प्रणवी ने महिला गोल्फ की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। प्रणवी की इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला गोल्फ टीम ने भी सिल्वर मेडल झटक लिया। प्रणवी ने पूरे टूर्नामेंट में 15 अंडर 265 का स्कोर किया और सबसे ऊपर रहीं। चीन की यिन रुओनिंग ने सिल्वर, जबकि सिंगापुर की शैनन टन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Read More : कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, कई घायल

‘मेरा नाम हमेशा पहला ही रहेगा’

गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रणवी उर्स ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्हें इस बात का गर्व है कि एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जीत के बाद प्रणवी ने कहा, “मुझे कोई भी काम सबसे पहले करना पसंद है। लोग आगे और भी बहुत कुछ करेंगे, लेकिन मेरा नाम हमेशा पहला ही रहेगा।”

अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ भारत को सिल्वर

भारतीय महिला गोल्फ टीम में प्रणवी उर्स के अलावा अदिति अशोक और दीक्षा डागर शामिल थीं। अदिति ने फाइनल राउंड में 67, जबकि दीक्षा ने 77 का स्कोर किया। अदिति अशोक ने पिछले एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार वह कुल टू-ओवर 282 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। वहीं, दीक्षा डागर 12-ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं। गोल्फ की टीम स्पर्धा में दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के स्कोर के आधार पर टीम का कुल परिणाम तय होता है। इसी आधार पर भारत ने 14-अंडर 546 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। चीन ने 22-अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता।

2002 के बाद भारत को गोल्फ में पहला गोल्ड

प्रणवी उर्स की इस जीत ने एशियन गेम्स में भारत के गोल्फ स्वर्ण पदक का लंबा इंतजार खत्म किया। 2002 में शिव कपूर ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीता था। उसके बाद अब प्रणवी ने भारत को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया है। यह उपलब्धि 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों के बाद गोल्फ में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी है। गौरतलब है कि 1982 में ही गोल्फ को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.