झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी और नौ सूत्री मांगों को लेकर घोषणा की है।
इसमें 8 सितंबर से काला बिल्ला, 19 को सामूहिक उपवास और 5 अक्टूबर से सामूहिक अवकाश शामिल है, जिसे 80 हजार पुलिसकर्मियों का समर्थन है।



