झारखंड: राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने करीब 12:30 बजे पहुंचे. मंत्री के पहुंचने पर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला. कार्यालय में किसी अधिकारी या कर्मी के मौजूद नहीं रहने पर मंत्री ने नाराजगी जताई. मंत्री ने तत्काल पलामू उपायुक्त को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद अधिकारियों की पहल पर कार्यालय का ताला खुलवाया गया. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने पर मंत्री ने अंचल से संबंधित कार्यों की जानकारी अंचल निरीक्षक (CI) से ली.
read also :चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल ने शुरू किया प्रचार अभियान, सदस्यों से मांगा समर्थ
अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश
CI ने मंत्री को बताया कि इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में पदाधिकारी और कर्मी लगाए गए हैं. इसी वजह से कार्यालय में नियमित उपस्थिति प्रभावित हुई है. इस पर मंत्री ने असंतोष जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर होनी चाहिए. पदाधिकारी और कर्मी किसी भी कार्य में लगे हों, लेकिन आम लोगों से जुड़े कार्यालयों की व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं और अंचल से जुड़े कार्यों की भी जानकारी ली.
read also:झारखंड पुलिस एसोसिएशन पुलिस एसोसिएशन की घोषणा 8 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन



