रांची में इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा की पहल, किडनी मरीजों को बांटे फल और किया पौधारोपण

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से सेवा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सामाजिक प्रोजेक्ट आयोजित किए गए।
इनर व्हील क्लब

रांची : इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से सेवा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सामाजिक प्रोजेक्ट आयोजित किए गए। क्लब की अध्यक्षा नीता शेखर और सचिव शालिनी सिन्हा के नेतृत्व में सदर अस्पताल के डायलिसिस मरीजों के बीच पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Read More : देवघर श्रावणी मेला 2026 : बाबा बैद्यनाथ धाम में 15 जुलाई से शुरू होगी हाईटेक ओवरब्रिज

क्लब की ओर से रांची के सदर अस्पताल में डायलिसिस करा रहे 10 किडनी मरीजों को खजूर, बादाम, सेब और अमरूद वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य मरीजों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था।

मरीजों को वितरित किए पौष्टिक फल

कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की। क्लब का कहना है कि इस तरह की सामाजिक पहल जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए 11 पौधे

फल वितरण कार्यक्रम के बाद क्लब ने अपने प्लांटेशन प्रोजेक्ट के तहत अदलहातू रोड स्थित जीवन कंपाउंड में 11 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब की आई.पी.पी. अर्चना त्रिवेदी, क्लब कोषाध्यक्ष निशी श्रीवास्तव, क्लब आई.एस.ओ. अनीता जायसवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

Read More : पतरातू पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बोले- विस्थापितों की मांगें कैबिनेट में रखी जाएंगी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *