होटल AK इंटरनेशनल पर ताबड़तोड़ फायरिंग

हजारीबाग: जिले के चौपारण में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। जीटी रोड स्थित सरदारपुर के समीप होटल AK इंटरनेशनल को गुरुवार रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने होटल पर

होटल AK इंटरनेशनल

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: जिले के चौपारण में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। जीटी रोड स्थित सरदारपुर के समीप होटल AK इंटरनेशनल को गुरुवार रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने होटल पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली होटल के मुख्य प्रवेश द्वार के शीशे में लगी, जिससे वह टूट गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक होटल के पास पहुंचे थे। दोनों ने सफेद रंग का हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने होटल की ओर लगातार फायरिंग की। होटल के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, अपराधी गोलियां चलाकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक धमकी भरी पर्ची मिली है। पर्ची में राहुल दुबे गैंग के नाम से गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने की बात लिखी गई है। पुलिस ने पर्ची को जब्त कर लिया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हजारीबाग के होटल में भी हो चुकी है फायरिंग
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल में भी अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि गुरुवार रात उसी होटल मालिक के चौपारण स्थित होटल को भी निशाना बनाया गया।
इसके अलावा, करीब एक सप्ताह पहले बरही के होटल AK पैलेस में भी गोलीबारी हुई थी। उस घटना की जिम्मेदारी भी राहुल दुबे ग्रुप के नाम से लिए जाने की बात सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से होटल कारोबारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.