रांची के श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मना इंदिरा एकादशी उत्सव

रांची : रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को इंदिरा एकादशी उत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-पाठ और सजावट का दौर शुरू हो गया था। श्री श्याम प्रभु को नए वस्त्र यानी बागा पहनाए गए

श्याम मंदिर
श्री श्याम मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को इंदिरा एकादशी उत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-पाठ और सजावट का दौर शुरू हो गया था। श्री श्याम प्रभु को नए वस्त्र यानी बागा पहनाए गए और स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। श्री श्याम प्रभु का लाल, पीले गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गेंदे के फूल और तुलसी दल से सुंदर श्रृंगार किया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।

Read More : रांची के वार्ड-05 में सड़क-नाली निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

रात 9 बजे जली पावन ज्योत

रात 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित की गई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु कतार में लगकर पावन ज्योत में आहुति देते रहे। इसके बाद श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय और भक्तिमय संकीर्तन शुरू किया। मंदिर में ‘कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम’, ‘दरबार है निराला खाटू के श्याम का’, ‘किसने किया श्रृंगार ओ सांवरे’, ‘लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी’ और ‘मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे’ जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे और श्याम नाम के रंग में रंगे नजर आए।

श्याम प्रभु को लगाया गया भोग

इंदिरा एकादशी के मौके पर श्री श्याम प्रभु को मिठाई, फल, मेवा और रबड़ी का भोग लगाया गया। रात 12 बजे महाआरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

इन लोगों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला, रमेश सारस्वत, धीरज बंका, अभिषेक डालमिया, बालकिशन परसरामपुरिया, अरुण धनुका, जीतेश अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, विकाश पाडिया, अजय साबू और नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा। यह जानकारी श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *