नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला सेक्शन अगले साल शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री के अनुसार, सबसे पहले सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और अंत में अहमदाबाद से मुंबई तक का कार्य पूरा किया जाएगा।
India's first Bullet Train enters its next chapter.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 11, 2026
Starting next year, the under-construction Mumbai–Amdavad High-Speed Rail corridor will open phase by phase, beginning with the Surat–Bilimora section: Hon'ble MR Shri @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/O6WmIQXOOa
Read More : आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन होगा शुरू
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य जारी है और पहला परिचालन अगले वर्ष सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर शुरू करने की योजना है। रेल मंत्रालय ने भी मंत्री के बयान का वीडियो X पर साझा करते हुए कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है।
हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड रेल हब
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिए गए हैं, जिससे शहर देश का एक प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोरों में पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पुणे से हैदराबाद की यात्रा लगभग दो घंटे में पूरी हो सकेगी। वहीं हैदराबाद से मुंबई की यात्रा करीब 2 घंटे 50 मिनट, हैदराबाद से अमरावती 1 घंटा 10 मिनट, हैदराबाद से चेन्नई 3 घंटे और हैदराबाद से बेंगलुरु 2 घंटे 35 मिनट में पूरी होने का अनुमान है।
Read More : ओमान तट के पास GFS गैलेक्सी जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में से एक अब भी लापता
मंत्री ने कहा कि इन हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और विभिन्न राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तेलंगाना के लिए आवंटित 5,400 करोड़ रुपये का रेलवे बजट राज्य के रेल बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक होगा।




