रांची में IICC का दो दिवसीय जश्न-ए-दिवाली उत्सव शुरू

रांची : भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से IICC रांची में दो दिवसीय ‘जश्न-ए-दिवाली उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को उत्सव के तहत रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से IICC रांची में दो दिवसीय ‘जश्न-ए-दिवाली उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को उत्सव के तहत रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Read More : झारखंड DGP नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 23 नवंबर अगली तारीख

रंगोली में रंगों और फूलों से उकेरी दिवाली की छटा

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों, फूलों और आकर्षक डिजाइनों के जरिए दीपावली के उल्लास, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत किया। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक परिधान पहनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

रचनात्मकता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा

आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देना और दीपावली के अवसर पर प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संदेश देना है। उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में निगार सुल्तना मौजूद थीं। संस्थान के निदेशक डॉ. मो. महबूब आलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक आमिर आरफीन, मिली सहाय, हरेंद्र कुमार, दीपाली विश्वास, सपना कुमारी गुप्ता और फारिया आफरीन भी उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *