छठ से पहले वेतन और 3% डीए देने की मांग, कर्मचारी महासंघ ने सीएम को लिखा

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने छठ महापर्व से पहले राज्यकर्मियों को नवंबर माह का वेतन और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर और महासचिव साहेब राम भोक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री

कर्मचारी महासंघ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने छठ महापर्व से पहले राज्यकर्मियों को नवंबर माह का वेतन और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर और महासचिव साहेब राम भोक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार से इस संबंध में आग्रह किया है।

Read More : रांची में IICC का दो दिवसीय जश्न-ए-दिवाली उत्सव शुरू

पर्व से पहले भुगतान की मांग

महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर राज्यकर्मियों को नवंबर का वेतन और 3 प्रतिशत डीए मिलने से महंगाई से राहत मिलेगी। इससे कर्मचारी पर्व के लिए जरूरी खरीदारी कर सकेंगे और बच्चों व परिवार की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत होगी। जहीर ने कहा कि समय पर वेतन और महंगाई भत्ता मिलने से पर्व का उत्साह दोगुना होगा। इससे राज्यकर्मियों के बीच हर्षोल्लास और उमंग का माहौल बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *