रांची: झारखंड हाईकोर्ट महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति कुशाग्रु रूद्र को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अनुष्का के पिता ने रूद्र और उसके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे। इधर अनुष्का के भाई ने हाईकोर्ट में क्रमिनल रिट याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि इस मामले में डीएसपी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। अदालत ने उस दिन अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
also read : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल चुटुपालू एवं चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए ₹239.40 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनुष्का चक्रवर्ती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
also read : बरियातू से लापता नाबालिग बच्ची मिली, आरोपी गिरफ्तार



