बरियातू से लापता नाबालिग बच्ची मिली, आरोपी गिरफ्तार

रांची : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक जैद को गिरफ्तार किया है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के

बरियातू
बरियातू थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक जैद को गिरफ्तार किया है। बरामद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read More : आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने जांच शुरू की थी। बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी जैद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने भी छात्रा की बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका माइंडवॉश किया गया था। परिजनों ने इस पूरे मामले में जैद के परिवार की भूमिका होने का भी दावा किया है। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि उसे इस तरह प्रभावित किया गया था कि वह अपने धर्म के विपरीत कार्य करने लगी थी। बच्ची की बरामदगी के बाद पिता ने राहत और खुशी जताई है। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही आगे की जांच

बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस उसके बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। इस मामले को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से भी आरोप लगाए गए थे और इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश हुई थी। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *