रांची। झारखंड में फूड सेफ्टी एक्ट से संबंधित रंजन कुमार की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल (RG) को मौखिक रूप से बताने को कहा है कि झारखंड में फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल कार्य कर रहा (फंक्शनल) है या नहीं। इसके लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्ति हुई है कि नहीं. कोर्ट ने शुक्रवार तक रजिस्ट्रार जनरल को मौखिक रूप से यह बताने को कहा है।
also read : अफगानिस्तान के काबुल में स्कूल के बाहर ब्लास्ट, 30 घायल अस्पताल पहुंचे








