सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले के सर्किट हाउस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां सर्किट हाउस में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
also read :रांची में अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस फिर होगा चालू, नगर आयुक्त ने दी डेडलाइन
दरअसल, सहारनपुर में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला चर्चा में है। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि असदुद्दीन ओवैसी जब सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, तो उस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर यह चर्चा है कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गफलत कैसे हुई। क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है। घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और पूरे घटनाक्रम की स्पष्टता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
also read : कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है? जानें स्नान, पूजा और दीपदान का सही समय



