लोक भवन में विद्यार्थियों से मिले राज्यपाल, मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी सोमवार को लोक भवन में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोरहाबादी के छात्रों और श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय, रांची की छात्राओं को

राज्यपाल
विद्यार्थियों से मुलाकात करते राज्यपाल।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी सोमवार को लोक भवन में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोरहाबादी के छात्रों और श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय, रांची की छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने, लगातार मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Read More : छठ पूजा से पहले रांची नगर निगम की तैयारी तेज, 8 जोन में बांटे घाट

राज्यपाल ने साझा किया अपना जीवन-संघर्ष

राज्यपाल ने अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं और उनका जीवन कई चुनौतियों के बीच बीता है। उन्होंने बताया कि जब वे मात्र एक वर्ष के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और उन्हें शिक्षा दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अच्छे विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिल रहा है और समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत का जज्बा हो, तो कठिन परिस्थितियां भी प्रगति की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान किसी विषय को लेकर संशय हो, तो शिक्षकों और सहपाठियों से पूछकर उसे समझना चाहिए। उनके अनुसार, जिज्ञासा और सीखने की इच्छा ज्ञान को मजबूत बनाती है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जीवन-संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकता है। राज्यपाल ने बच्चों से अपने सपनों को सीमित न रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को कहा।

विद्यार्थियों ने किया लोक भवन उद्यान का भ्रमण

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को लोक भवन उद्यान में मौजूद कल्पतरु, रुद्राक्ष, सिंदूर सहित अन्य विशिष्ट पौधों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण भी किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *