रथ यात्रा पर राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
रथ यात्रा

रांची : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More : GST घोटाले में स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार, फर्जी ITC लेने का आरोप

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिया एकता का संदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा को सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

कल्पना सोरेन ने भी दी शुभकामनाएं

सीएम की धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु जगन्नाथ से राज्य के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *