रांची। सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के दिशा निदेश पर मुख्यालय के महाप्रबंधक (सेफ्टी) विनोद कुमार ने कथारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह , विभागाध्यक्ष (सेफ्टी) राजकुमार वर्णवाल , मुख्यालय के रोहित कुमार भी शामिल रहे। सीसीएल के सीएमड़ी नीलेन्दु कुमार सिंह से मुलाक़ात के दौरान मैंने कथारा क्षेत्र की पानी, बिजली, सड़क, आरआर शाप, सेफ्टी के मद्देनज़र माइंस रेसक्यू वैन, फायर फाइटिंग गाड़ी और कोयला चोरी से संबंधित मामले को रखने का कार्य किया था।




