MS धोनी का रांची में बनेगा 40 करोड़ का आलीशान घर, खुद पहुंचे निर्माण स्थल

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची से खास रिश्ता रहा है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब माही अपने होमटाउन में एक नया आलीशान आशियाना तैयार करवा रहे हैं। रांची रिंग रोड के पास

धोनी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची से खास रिश्ता रहा है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब माही अपने होमटाउन में एक नया आलीशान आशियाना तैयार करवा रहे हैं। रांची रिंग रोड के पास सांबो (सेम्बो) पहाड़ी पर बन रहे इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हाल ही में धोनी खुद निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां चल रहे काम का जायजा लिया। शहर की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ी पर बन रहा यह घर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by msdpralay7 (@msdpralay_7781)

Read More : रांची में स्कूलों के आसपास बढ़ेगी पुलिस गश्ती? अजय राय ने SSP से की मांग

सांबो पहाड़ी पर बनेगा धोनी का नया आशियाना

धोनी का नया घर करीब दो एकड़ में फैली जमीन पर बनाया जा रहा है। पहाड़ी पर स्थित इस जगह से रांची शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। आसपास हरियाली और खुला वातावरण होने के कारण यह लोकेशन काफी खास है। मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने शुरुआत में तीन मंजिला घर बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, जमीन कृषि योग्य श्रेणी में आने के कारण रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) ने निर्माण की ऊंचाई अधिकतम 7 मीटर तय कर दी। इसके बाद जी प्लस वन यानी ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के निर्माण को मंजूरी मिली।

मल्टी-कार गैराज से लेकर रिक्रिएशनल एरिया तक की सुविधा

धोनी के नए घर का बिल्ट-अप एरिया करीब 2210 वर्ग मीटर बताया जा रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा हॉल और मल्टी-कार गैराज बनाया जाएगा। गाड़ियों के शौकीन धोनी के लिए यह गैराज घर का खास हिस्सा होगा। वहीं, पहली मंजिल पर तीन आपस में जुड़ी यूनिट तैयार की जाएंगी। प्रत्येक यूनिट में चार कमरे होंगे। इसके अलावा घर के पीछे करीब 15×25 फीट का खुला रिक्रिएशनल एरिया भी बनाया जा रहा है। इस जगह पर धोनी अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे।

महंगी कारों और बाइकों के शौकीन हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का शौक सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्हें महंगी, लग्जरी और विंटेज गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास कई शानदार कारों और बाइकों का कलेक्शन है। उनकी पसंदीदा गाड़ियों में फरारी, हमर, निसान जोंगा और जीप ग्रैंड चेरोकी जैसी कारें शामिल हैं। वहीं, बाइक कलेक्शन में कावासाकी निंजा H2 और सुजुकी हायाबुसा जैसी शानदार बाइक भी हैं।

नए घर की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में

सांबो पहाड़ी पर बन रहा यह घर रांची में धोनी के आशियानों में एक नया नाम जोड़ने जा रहा है। हाल ही में निर्माण स्थल पर धोनी के पहुंचने का वीडियो और नए घर की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों के बीच भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब फैंस को माही के इस नए आशियाने के पूरी तरह तैयार होने का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *