डिमना लेक में डूबे युवक का शव बरामद, तीन घंटे चला रेस्क्यू अभियान

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में डूबे सोनारी कागलनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष का शव बरामद कर लिया गया।
डिमना लेक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में डूबे सोनारी कागलनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष कुमार का शव शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

Read More : BMC ने ताज को भेजा 27 करोड़ का नोटिस, 26/11 के बाद होटल के आसपास सड़क और फुटपाथ इस्तेमाल के लिए मांगा शुल्क

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

परिजनों के अनुसार आयुष अपने छोटे भाई पियूष के साथ डिमना लेक घूमने आया था। दोनों ने पहले लेक किनारे तस्वीरें खिंचवाईं और इसके बाद स्नान करने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। वहीं उसका छोटा भाई सुरक्षित बाहर निकल आया।

तीन घंटे बाद मिला शव

घटना की सूचना पर बोड़ाम थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने आयुष का शव पानी से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विधायक सरयू राय ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *