BMC ने ताज को भेजा 27 करोड़ का नोटिस, 26/11 के बाद होटल के आसपास सड़क और फुटपाथ इस्तेमाल के लिए मांगा शुल्क

मुंबई। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिए कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस होटल के आसपास घेरी गई सड़क और फुटपाथ अब होटल को महंगी पड़ रही है। BMC ने होटल को सार्वजनिक जगह के इस्तेमाल के लिए लगभग 27.12 करोड़ का

मुंबई। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिए कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस होटल के आसपास घेरी गई सड़क और फुटपाथ अब होटल को महंगी पड़ रही है। BMC ने होटल को सार्वजनिक जगह के इस्तेमाल के लिए लगभग 27.12 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा है। पहले दी गई छूट भी वापस ले ली गई है।

BMC के ‘A’ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक ताज को सड़क के इस्तेमाल के लिए 4.97 करोड़ और फुटपाथ के इस्तेमाल के लिए 22.15 करोड़ चुकाने होंगे। इस तरह कुल बकाया 27.12 करोड़ बनता है। इसमें मार्च 2026 तक का ब्याज और शुल्क भी शामिल है।

विवाद होटल के आसपास 869.59 वर्ग मीटर सड़क और 1136.3 वर्ग मीटर फुटपाथ की जगह से जुड़ा है। 26/11 के बाद सुरक्षा इंतजामों और पार्किंग के लिए यहां प्लांटर्स, बैरिकेड्स लगाए गए थे।

शुरुआत में ताज ने सड़क शुल्क में 50 प्रतिशत छूट और फुटपाथ शुल्क माफ करने की मांग की थी। BMC की स्टैंडिंग कमेटी ने जनवरी 2021 में इसे मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन यह मामला जनरल बॉडी में लंबित रहा।

BSE से बकाया वसूलने के बाद ‘A’ वार्ड ने ऐसी सभी छूटों की समीक्षा की। फरवरी 2025 में म्युनिसिपल कमिश्नर ने ताज को दी गई छूट रद्द कर दी। इसके बाद ताज और पास के ट्राइडेंट होटल को नए नोटिस भेजे गए।
[17/07, 1:22 pm] Sandeep Jain: BMC अधिकारियों के मुताबिक ट्राइडेंट होटल ने अपना बकाया चुका दिया है और फुटपाथ के सुरक्षा प्लांटर्स भी हटा दिए हैं। लेकिन ताज ने बार-बार रिमाइंडर के बावजूद नया शुल्क नहीं चुकाया है।

नगर निकाय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि BMC ने तय किया है कि सुरक्षा के नाम पर सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ इस्तेमाल करने वाले सभी कमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए एक जैसी नीति लागू होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *