जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का निधन, ईसाई समुदाय में शोक की लहर, कल होगी अंतित विदाई

रांची: जीईएल चर्च के बिशप राइट रेवरेंड सीमांत तिर्की का उनके आवास पर आज शक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय सहित पूरे मसीही समाज में शोक की लहर है। उनके निधन को कलीसिया और समाज के लिए अपूरणीय क्षति

बिशप सीमांत तिर्की का निधन
फाईल फोटो बिशप सीमांत तिर्की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जीईएल चर्च के बिशप राइट रेवरेंड सीमांत तिर्की का उनके आवास पर आज शक्रवार को निधन हो गया।  उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय सहित पूरे मसीही समाज में शोक की लहर है।  उनके निधन को कलीसिया और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बिशप सीमांत तिर्की को अंतिम विदाई दी जाएगी।  गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और शोक सभा होगी। रेवरेंड सीमांत तिर्की को अंतिम विदाई कल शनिवार को दी जाएगी। 

कल सुबह 9 बजे गोसनर थियोलॉजिकल कॉलेज पिरसर में विशेष प्रार्थना  और शोक सभा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात  दाेपहर 12 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में उन्हे सुपुर्द- ए-खाक ( दफन ) किया जाएगा।

ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष बिशप राइट रेवरेंड सीमांत संदीप तिर्की के आकस्मिक निधन पर ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने गहरा शोक जताया है। फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कच्छप ने कहा कि बिशप तिर्की का जीवन प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं, प्रेम, सेवा और मानवता के प्रति समर्पित रहा।

उनके निधन से मसीही समाज ने एक आध्यात्मिक अगुवा और मार्गदर्शक खो दिया है। उन्का  योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

also read : रांची में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग, मौके से मिला राहुल दुबे गैंग का पर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *