रांची रिम्स में प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों का जुटान, नई तकनीकों पर होगी चर्चा

राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर 13 जुलाई को स्मृति क्विज एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रिम्स

रांची : राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर 13 जुलाई को स्मृति क्विज एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों का आदान-प्रदान, चिकित्सकों के बीच अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना तथा युवा चिकित्सकों को आधुनिक शोध और तकनीकों से अवगत कराना है।

Read More : रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी, 15 अगस्त को 25 हजार पदों पर बहाली की होगी घोषणा

आयोजन के दौरान प्लास्टिक सर्जरी विषय से संबंधित वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान और स्मृति क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जटिल सर्जिकल तकनीकों पर विस्तार से चर्चा होगी।

विशेषज्ञों और चिकित्सकों की रहेगी भागीदारी

कार्यक्रम में रिम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर और रांची के प्रतिष्ठित प्लास्टिक सर्जन भाग लेंगे। यह आयोजन चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक मंच उपलब्ध कराएगा, जहां उन्हें विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

Read More : जेसीआई रांची ‘वन टीम विज़न’ के तहत सुकुरहुटू गौशाला में गौ सेवा कर किया पौधा रोपन कार्यक्रम

प्रो. डॉ. डी.के. सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिन्हा होंगे। उनके साथ संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम रिम्स के न्यू एकेडमिक ब्लॉक स्थित लेक्चर थिएटर-2 (एलटी-2) में आयोजित किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना, प्लास्टिक सर्जरी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करना है।

Read More : फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *