चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

रांची। राज्य सूचना आयोग के चार नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार की अनुमति से राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने चारों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अधिसूचना पढ़ी।

रांची। राज्य सूचना आयोग के चार नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार की अनुमति से राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने चारों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अधिसूचना पढ़ी। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने चारों सूचना आयुक्तों को शपथ के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सबसे पहले अनुज सिन्हा को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इसके बाद तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और अंत में शिवपूजन पाठक ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण ली।
शपथ ग्रहण के दौरान अनुज सिन्हा और शिवपूजन पाठक ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि तनुज खत्री और अमूल्य नीरज खलखो ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान के नाम पर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.