रांची:  न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड, डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार  शाम 5 बजे किया गया।पूजा पंडाल के उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। मौके पर हटिया वीरेंद्र प्रधान,दीपू सिंहा,आलोक दुबे समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबू सोना दास, उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार, संरक्षक रंथू उरांव, सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया गया है।जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं भगवान गणपति को 151 किलोग्राम लड्डू का भोग लगाया गया है।
आज से शुरू होने वाला यह पांच दिवसीय महोत्सव 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण और अन्य आयोजन किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर डोरंडा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।