अल्बर्ट एक्का चौक पर 51 वर्षों से जारी है गणपति पूजा की परंपरा, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

रांची : राजधानी रांची के हृदयस्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। त्योहार के अवसर पर यहां भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए भव्य पूजा पंडाल सजाया गया है, जहां सुबह से ही गणपति बप्पा के

अल्बर्ट एक्का चौक
गणपति दर्शन को पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के हृदयस्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। त्योहार के अवसर पर यहां भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए भव्य पूजा पंडाल सजाया गया है, जहां सुबह से ही गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। पंडाल की आकर्षक सजावट और भव्य रूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दिन ढलते ही और शाम के समय पूजा पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और अधिक बढ़ जा रही है।

Read More : रांची में गणेश उत्सव की धूम, केदारनाथ धाम और मोर थीम के पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

भव्य महाआरती से भक्तिमय हुआ पूरा परिसर

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक स्थित पंडाल में प्रतिदिन भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस आरती में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल होकर विघ्नहर्ता की आराधना कर रहे हैं। आरती के समय मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा अल्बर्ट एक्का चौक क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाता है।

51 वर्षों से निरंतर जारी है पूजा की परंपरा

अल्बर्ट एक्का चौक पर गणपति पूजा का इतिहास काफी समृद्ध है। यहां पिछले 51 वर्षों से लगातार सार्वजनिक रूप से भगवान गणेश का पूजन-उत्सव आयोजित किया जा रहा है। पांच दशकों से अधिक समय से चली आ रही यह ऐतिहासिक परंपरा आज भी उसी अपार श्रद्धा और ऊर्जा के साथ कायम है। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समिति की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *