रांची में गणेश उत्सव की धूम, केदारनाथ धाम और मोर थीम के पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

रांची : राजधानी रांची में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार (14 सितंबर) से गणेश उत्सव की औपचारिक शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विभिन्न पूजा

गणेश उत्सव
अल्बर्ट एक्का चौक पर सजा भव्य पंडाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार (14 सितंबर) से गणेश उत्सव की औपचारिक शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मनमोहक पंडाल, विद्युत सज्जा और विशेष थीम तैयार की गई है। रांची के कचहरी चौक में गजराज पूजा महासमिति की ओर से इस वर्ष मोर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। यहां स्थापित करीब 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का दौर शुरू हो चुका है।

अशोक नगर में केदारनाथ धाम और 8 भुजा वाले शिवलिंग का प्रारूप

अशोक नगर (रोड नंबर 05) स्थित गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में ‘गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति’ द्वारा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुजारी शेखर पंडित द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना और पूजा-अर्चना के बाद भगवान का पट खोला गया। यहां निर्मित भव्य पंडाल का प्रारूप केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाया गया है, जहां 7 फीट ऊंचे दो भुजा वाले श्री गणेश जी, आठ भुजा वाले अमरनाथ शिवलिंग में विराजमान हैं। पूजन समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने उपस्थित होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन समिति के संस्थापक पंकज कुमार, अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, महासचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष विकास चौबे, संगठन मंत्री कुमार अक्षय और मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा की देखरेख में संपन्न हो रहा है।

शहर के इन प्रमुख इलाकों में सजे हैं गणेश पूजा पंडाल

राजधानी में कई प्रमुख स्थलों पर बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है :

  • मेन रोड : रांची गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य गणपति महोत्सव।

  • नगड़ाटोली : ओम श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा समिति का प्रमुख थीम आधारित आयोजन।

  • पिस्का मोड़ : भारतीय युवा संघ गणपति पूजा समिति का आकर्षण।

  • डोरंडा (कटहल मोहल्ला व काली मंदिर रोड) : न्यू आदर्श क्लब और स्थानीय पूजा समितियों द्वारा बड़े आकार के पंडाल का निर्माण।

  • अन्न्य क्षेत्र : हरमू, कोकर, लालपुर, पंडरा, धुर्वा तथा चुटिया में स्थानीय समितियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ-साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *