रांची: वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता संजय पोद्दार के पूज्य पिताजी एवं झारखंड राज्य खुदरा व्यापारी संघ के महामंत्री योगेंद्र प्रसाद पोद्दार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि योगेंद्र प्रसाद पोद्दार का निधन सामाजिक एवं व्यापारिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
also read: रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, कंटेनर के नीचे दबी कार, 2 की मौत
उन्होंने सदैव व्यापारियों के हितों, उनके अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। समाज के प्रति उनका योगदान, उनकी सेवाभावना और व्यापारिक समुदाय के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
डॉ. वर्मा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा संजय पोद्दार सहित समस्त शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं व्यापारिक समुदाय को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




