चान्हो: महावीर चौक चोरेया में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। पूजा समिति की ओर से पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जहां दूर्गा पूजा के दौरान मां भवानी अपने भक्तों को दर्शन देंगी।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरबिंद सिंह, सचिव विजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता तथा उप सचिव सुरेंद्र गुप्ता और विशाल गुप्ता सहित समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
also read : रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, कंटेनर के नीचे दबी कार, 2 की मौत



