रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, कंटेनर के नीचे दबी कार, 2 की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में बीती रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रांची-पटना मुख्य सड़क पर ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर बेकाबू हो गया और सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

चुट्टूपालू घाटी
हादसे के बाद सड़क पर पलटा कंटेनर ट्रक।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में बीती रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रांची-पटना मुख्य सड़क पर ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर बेकाबू हो गया और सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई और उसमें सवार पांच लोग अंदर ही फंस गए। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है। वहीं, घायल महिला का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है।

Read More : अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, 3 उड़ानें डायवर्ट

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान कंटेनर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रामगढ़ थाना के सब-इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी पांच लोगों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर किया गया, जबकि एक घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

तीन घंटे तक बाधित रहा रांची-पटना मार्ग

हादसे के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। चुट्टूपालू घाटी में देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक लेन से दोनों ओर के वाहनों का परिचालन शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने में करीब तीन घंटे लगे। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *