बेटे की सकुशल बरामदगी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और रांची पुलिस का जताया आभार

रांची: बेटे के अपहरण की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद किए जाने पर जर्नादन पासवान ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार जताया गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

जनार्दन पासवान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बेटे के अपहरण की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद किए जाने पर जर्नादन पासवान ने  रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार जताया गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए भी हृदय से धन्यवाद दिया गया।
जारी संदेश में कहा गया कि बेटे के अपहरण की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की तत्परता के कारण बेटे को सकुशल बरामद किया जा सका। इसके लिए रांची SSP और पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
संदेश में कहा गया कि संकट की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन ने जिस तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की, वह सराहनीय है। एक पिता के लिए अपने बच्चे की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं होता और बेटे की सकुशल वापसी से परिवार को बड़ी राहत मिली है।
आदित्य प्रसाद साहू के सहयोग के लिए जताया आभार
पूरे मामले में BJP प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता, सहयोग और तत्परता के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। कहा गया कि मुश्किल समय में उनका सहयोग परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहा।
NDA नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद
संकट की इस घड़ी में साथ खड़े रहने वाले NDA के नेताओं, कार्यकर्ताओं और साथियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। संदेश में कहा गया कि सभी ने जिस आत्मीयता और समर्पण के साथ साथ दिया, वह परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
फिलहाल बेटे की सकुशल बरामदगी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच को लेकर भी नजर बनी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.