कोडरमा में घर में घुसे चोर, 12 लोगों को कमरों में किया बंद

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को उनके कमरों

चोर
4 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार चोर।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घर के मालिक सतीश कुमार के अनुसार रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। करीब 2:30 बजे उनके बड़े भाई की नींद खुली और शौच के लिए कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला।

Read More : पटना में NIA की कार्रवाई के दौरान 20 लाख रुपये कैश बरामद, जांच जारी

एक-एक कर परिवार के लोगों को किया फोन

दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने दूसरे भाई को फोन किया। उनके भाई का कमरा भी बाहर से बंद था। इसके बाद घर में सो रहे अन्य लोगों को फोन कर जगाया गया। जब परिवार के सभी सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले तो उन्हें चोरी का शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों के घर पहुंचने की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने घर के कमरों के दरवाजे खोलकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। परिवार के लोगों ने घर के उन कमरों की जांच की, जहां कोई नहीं सो रहा था।

अलमारी खुली मिली, सामान बिखरा पड़ा था

जांच के दौरान कमरों में सामान बिखरा मिला और अलमारियां खुली हुई थीं। चोर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.