चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु-बंगाल समेत 6 सीटों पर उपचुनाव

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की खाली विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय (लोकसभा) सीट के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन सभी 6 सीटों पर 6 अक्टूबर (मंगलवार) को मतदान होगा,

चुनाव आयोग
चुनाव आयोग

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की खाली विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय (लोकसभा) सीट के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन सभी 6 सीटों पर 6 अक्टूबर (मंगलवार) को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले संपन्न करा ली जाएगी।

Read More : पटना में NIA की कार्रवाई के दौरान 20 लाख रुपये कैश बरामद, जांच जारी

देखें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उपचुनावों के लिए औपचारिक गजट नोटिफिकेशन 9 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

  • गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि : 9 सितंबर 2026

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) : 17 सितंबर 2026

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि : 19 सितंबर 2026

  • मतदान (पोलिंग) : 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

  • मतगणना (काउंटिंग) : 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

किन-किन सीटों पर होने हैं उपचुनाव?

आयोग के अनुसार, उपचुनाव जिन 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर आयोजित किए जा रहे हैं, उनकी सूची निम्नलिखित है :

  • तमिलनाडु (2 सीटें) : मदुरंतकम (SC) और धारापुरम (SC) विधानसभा सीट।

  • पश्चिम बंगाल (2 सीटें) : नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट।

  • पुडुचेरी (1 सीट) : थट्टांचावडी विधानसभा सीट।

  • असम (1 लोकसभा सीट) : नौगांव (नागांव) संसदीय क्षेत्र।

सांसदों और विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं सीटें

ये सभी सीटें संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। तमिलनाडु की मदुरंतकम (SC) सीट मरागथम कुमारवेल और धारापुरम (SC) सीट पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट एन. रंगासामी के इस्तीफे से खाली हुई। पश्चिम बंगाल में रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर और हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं, असम की नौगांव लोकसभा सीट कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी, जहां अब 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *