धनबाद : डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों उन्हें पीएचडी की डिग्री मिली। सालों की मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन के बाद जयराम महतो ने ई उपलब्धि हासिल की है। पीएचडी की डिग्री मिलने से उनके शैक्षणिक सफर में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
Read More : रांची से दिल्ली जाने वाली गरीब रथ ट्रेन रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह
विधायक नहीं, विद्यार्थी बनकर ली डिग्री
दीक्षांत समारोह में एक खास नजारा देखने को मिला। सदन में जनता की आवाज उठाने वाले डुमरी विधायक जयराम महतो दूसरे विद्यार्थियों के साथ बैठकर अपनी पीएचडी की डिग्री लेते नजर आए। जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना और शोध कार्य पूरा कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना उनके शैक्षणिक सफर की खास उपलब्धि है।
सड़क से सदन और अब डॉक्टरेट तक का सफर
जयराम महतो की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से जोड़कर देखा जा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच शोध कार्य पूरा करना और पीएचडी हासिल करना आसान नहीं होता। उन्होंने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई का सफर भी जारी रखा। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए एक संदेश है, जो मुश्किल हालात के बावजूद आगे पढ़ना चाहते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
जयराम महतो की सफलता से समर्थकों में खुशी
डॉ. जयराम कुमार महतो को पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और लगातार मेहनत के महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। जयराम महतो का यह सफर बताता है कि सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच भी पढ़ाई और अपने लक्ष्य के लिए प्रयास जारी रखे जा सकते हैं।




