तोरपा: तोरपा प्रखंड के बोतलों गांव के समीप छाता नदी के किनारे झाड़ियों में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 10 गौवंश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना बोतलों एवं कुदरी गांव के ग्रामीणों ने बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो को दी।
also read ; झारखंड के सभी जिलों में 10 अक्टूबर को कांग्रेस मनाएगी काला दिवस
सूचना मिलते ही बजरंग दल जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में स्थानीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान जिला सह संयोजक प्रकाश अधिकारी, मनोरंजन सांसी, ओम ठाकुर, आदित्य महतो सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं बोतलों और कुदरी गांव के करीब 50 ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गौवंश को सुरक्षित किया गया तथा मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दी गई। गौवंश को किस स्थान से लाया गया था और तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच संबंधित प्रशासन द्वारा की जा रही है।
14 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में पकड़े गए थे 8 गौवंश
मालूम कि 14 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 8 गौवंश को बजरंग दल ने जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में पकड़ा था। उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि क्षेत्र में गौवंश की तस्करी की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल प्रशासन को सूचना दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी संबंधित प्रशासन को देने की अपील की। ताकी गौ वंश की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।




