दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और सम्मान मिले : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के दीपशिखा संस्थान में बने नये सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कामकाज को देखा और बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने संस्था की टीम की तारीफ करते हुए

राज्यपाल
दीपशिखा के सूचना केंद्र का उद्घाटन करते राज्यपाल।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के दीपशिखा संस्थान में बने नये सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कामकाज को देखा और बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने संस्था की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने बच्चों के हाथों से तैयार किए गए सामान को भी देखा और उनके हुनर की खूब तारीफ की। इस मौके पर राज्यपाल ने संस्था को अपने विवेकाधीन अनुदान से एक लाख रुपये देने का भी ऐलान किया।

Read More : रांची में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 184 शिकायतों का समाधान

दिव्यांगजनों को समान अवसर देना जरूरी : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर और अनुकूल वातावरण मिलने पर वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कई दिव्यांगजन ऐसा कर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगे।

सहानुभूति नहीं, जिम्मेदारी के भाव से करें सहयोग

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, “सभी एक समान हैं। इन्हें सहानुभूति के बजाय इस कार्य में लोगों को जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। किसी कारण से यह सामान्य से हटकर हैं, लेकिन इनके पास हुनर यह बताता है कि यह किसी से कम नहीं हैं।”

दीपशिखा की टीम को हरसंभव सहयोग का भरोसा

राज्यपाल ने दीपशिखा संस्थान में कार्यरत लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्था को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सहयोग के लिए तैयार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *