उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर एवं दिउड़ी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित की समीक्षात्मक बैठक

रांची। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में रांची जिला अंतर्गत स्थित पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर एवं दिउड़ी मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास

रांची। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में रांची जिला अंतर्गत स्थित पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर एवं दिउड़ी मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू मोहनलाल मरांडी, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तीनों मंदिर परिसरों में चल रहे निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा, कार्यों की गुणवत्ता तथा शेष कार्यों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त, ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन स्थलों का समग्र विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाएं।

-उपायुक्त ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों का निष्पादन किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रत्येक मंदिर परिसर में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आवश्यक विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

-उपायुक्त, ने कहा कि इन धार्मिक स्थलों का विकास न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि करेगा, बल्कि जिले में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा। जिला प्रशासन इन परियोजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी कर रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.