पिठोरिया में ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित

पिठोरिया : नवा टोली बाड़ू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र में बुधवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति और वैभव की

दीपावली

अपनी भाषा में पढ़ें

पिठोरिया : नवा टोली बाड़ू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र में बुधवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति और वैभव की कामना की। समारोह की शुरुआत विधि-विधान से माता लक्ष्मी की आरती और पूजा के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More : रांची में PMAY-U 2.0 के तहत बनेंगे 180 आवास, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

बीके राजमती ने दिया आध्यात्मिकता का संदेश

संस्था की संचालिका बीके राजमती ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को माता लक्ष्मी के दिव्य गुणों और आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। बीके राजमती ने नारी शक्ति के सम्मान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी वैभव और ऐश्वर्य की देवी हैं। घर में लक्ष्मी का वास तभी संभव है, जब हम अपने विचार और आचरण में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने अंदर और समाज में माता, बहन और बेटियों को पूरा सम्मान और सुरक्षा नहीं देंगे, तब तक घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास नहीं हो सकता।

दीपावली का संदेश: अज्ञानता से ज्ञान की ओर बढ़ें

बीके राजमती ने कहा कि दीपावली पर दीप प्रज्वलित करना केवल त्योहार या परंपरा नहीं है। यह अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का पावन संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य अपने जीवन में सकारात्मक विचारों और नैतिक मूल्यों का प्रकाश नहीं लाएगा, तब तक जीवन का आंतरिक अंधकार दूर नहीं हो सकता।

महाप्रसाद और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु

कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद महाप्रसाद और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में राहुल कुमार दुबे, सुशील गाड़ी, आनंद मुंडा, शिवनाथ तिरकी, उर्मिला देवी, लीला देवी, सुमति गाड़ी और कविता सेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और संस्थान से जुड़े श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *