पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक की लहर

रांची/धनबाद। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही धनबाद समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने

रांची/धनबाद। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही धनबाद समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे। विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। वे अपने सहज स्वभाव और आम लोगों से सीधे संवाद के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेताओं ने कहा कि मन्नान मल्लिक का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। उनके निधन से धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की राजनीति ने एक अनुभवी नेता को खो दिया है। मन्नान मल्लिक के निधन से कोयलांचल की राजनीति में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी। उनके समर्थक उन्हें एक जननेता के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।


निधन से चार दिन पहले आया था मटकुरिया गोलीकांड मामले में फैसला

मन्नान मल्लिक के निधन से ठीक चार दिन पहले धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया था। करीब 15 वर्ष पुराने इस मामले में मन्नान मल्लिक भी आरोपी थे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मन्नान मल्लिक समेत 30 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार के साथ दंगा), 353 (सरकारी कार्य में बाधा) और 435 (आगजनी) के तहत दोषी करार दिया था। अदालत ने सभी दोषियों को अधिकतम तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है: सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

मन्नान मल्लिक के निधन की खबर से धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार कांग्रेस में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने गहरा दुख जताया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मन्नान मलिक जी के निधन का दुखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया।

सीएम ने आगे लिखा कि मन्नान मलिक के निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने श्रद्धांजलि दी

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी व धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने श्रद्धांजलि दी है। अनुपमा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर मन्नान मल्लिक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक, हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक आदरणीय मन्नान मलिक साहब जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति।

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भी मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा नेता और जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भी मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *