दरभंगा BDO केस : 6 साल पुरानी लव स्टोरी आई सामने, आरोपी पति जेल, महिला ASI को बेल

बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की कथित दहेज हत्या मामले की जांच में पुलिस के सामने छह साल पुरानी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है।
BDO

मुजफ्फरपुर : बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की कथित दहेज हत्या मामले की जांच में पुलिस के सामने छह साल पुरानी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है। जांच के अनुसार, BDO मनोज और बेगूसराय में तैनात महिला ASI अनु कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। मामले में मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि महिला AS अनु कुमारी को अदालत से पीआर बॉन्ड पर जमानत मिल गई है।

Read More : मिड-डे मील से हटेंगी ये 4 सब्जियां, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच में मिले डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर प्रेम संबंध की बात सामने आई है। वहीं, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रेम संबंध को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद

जांच के दौरान पता चला कि मनोज कुमार और अनु कुमारी की मुलाकात मुजफ्फरपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान हुई थी। बाद में वर्ष 2022 में मनोज की शादी अमृता कुमारी से हुई, लेकिन अनु के साथ उसका संपर्क बना रहा। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अमृता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनु कुमारी के साथ संबंधों का विरोध करने पर मनोज अमृता को प्रताड़ित करता था। दर्ज FIR में दहेज की मांग और प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मनोज कुमार, अनु कुमारी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को भी नामजद किया गया है।

Read More : राजधानी के पार्कों में खुलेंगी 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें, जीविका और स्मार्ट सिटी की नई पहल

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

पुलिस को जांच के दौरान CCTV फुटेज, मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय से जानने और प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन भी दोनों पटना में मिले थे। फिलहाल पुलिस अमृता कुमारी के गायब मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Read More : सीवान में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर रेड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *