नवरात्रि पर प्रणामी मंदिर में सजेगा डांडिया-गरबा का रंग, प्रवेश निःशुल्क रहेगा

रांची: नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर को पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में भव्य डांडिया

डांडिया-गरबा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर को पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में भव्य डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

also read :रांची में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो की निर्देशिका पिंकी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह संगीतमय कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम में पारंपरिक पोशाकों मे डांडिया एवं गरबा नृत्य के साथ भजन, भक्तिमय संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां लोगों को आध्यात्मिक आनंद के साथ उत्सव के उल्लास से जोड़ेंगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि की धार्मिक भावना के अनुरूप भक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां कार्यक्रम की विशेषता रहेंगी।

डांडिया-गरबा के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक उत्सव की भावना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।आयोजकों ने रांचीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नवरात्रि के इस पावन अवसर को भक्ति, संगीत और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

also read : दुकानदारों को नोटिस जारी करने के बजाय संवाद से समाधान निकाले निगम: चैंबर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *