झारखंड दौरे पर आ रहे हैं कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को होगा महाधरना

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च और महाधरना आयोजित किया जाएगा। शहीद स्थल से लोकभवन तक प्रस्तावित मार्च में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी शामिल

के. राजू
कांग्रेस प्रभारी के. राजू (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च और महाधरना आयोजित किया जाएगा। शहीद स्थल से लोकभवन तक प्रस्तावित मार्च में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए के. राजू 25 सितंबर को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे।

Read More : जमुई वायरल वीडियो मामले में 3 गिरफ्तार, नाबालिगों से हुई थी बदसलूकी

25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे के. राजू

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 25 सितंबर को हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे। वह सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पार्टी की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगा।

26 सितंबर को मार्च और महाधरना

कांग्रेस के अनुसार, 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे के. राजू एमएमडीआर और चंदा चोरी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से शहीद स्थल से लोकभवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद लोकभवन के समीप महाधरना आयोजित किया जाएगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *