रामगढ़ : केंद्रीय कोयला मंत्री किशन आज यानी शनिवार को रेड्डी सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम से मुलाकात की और उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More : महालया पर जोरहाट की सड़कों पर उमड़े हजारों लोग, दिखी आस्था की झलक
7 अक्टूबर की रात हुआ था रूपी सोरेन का निधन
मालूम हो कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी।




