रांची के खेलगांव पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शूटिंग रेंज और खेल परिसरों का लिया जायजा

सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची स्थित खेलगांव की शूटिंग रेंज और विभिन्न खेल परिसरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हेमंत सोरेन

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची स्थित खेलगांव की शूटिंग रेंज और विभिन्न खेल परिसरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि झारखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और राज्य की खेल अधोसंरचना को उत्कृष्ट बनाने के लिए अभी कई सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Read More : पूर्व DGP अजय कुमार सिंह बने झारेरा के नए अध्यक्ष, नलिन कुमार को मिला सदस्य पद

खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने पर जोर

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि राज्य की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर सकें।

Read More : RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल परिसरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और विभिन्न स्थलों पर सुधार संबंधी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और संसाधनों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Read More : अरुण महथा ने हिंदपीढ़ी थाना के नए थाना प्रभारी के पद पर दिया योगदान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *