रांची में स्वच्छता को मिलेगी रफ्तार, यूनियन बैंक देगा 10 ट्रैक्टर

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यूनियन बैंक ने CSR के तहत 10 ट्रैक्टर-विथ-ट्रॉली की खरीद के लिए फंड उपलब्ध कराया है। शनिवार को यूनियन बैंक की ओर से यह राशि रांची नगर निगम को दी

यूनियन बैंक
यूनियन बैंक ने 10 ट्रैक्टर के लिए दिया फंड

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यूनियन बैंक ने CSR के तहत 10 ट्रैक्टर-विथ-ट्रॉली की खरीद के लिए फंड उपलब्ध कराया है। शनिवार को यूनियन बैंक की ओर से यह राशि रांची नगर निगम को दी गई। इस सहयोग से निगम क्षेत्र में स्वच्छता कार्यों, कचरा उठाव और परिवहन व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है। यह पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत यूनियन बैंक की स्वच्छता के प्रति सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है।

Read More : संजय सेठ के आवास पर कल करम मिलन समारोह, दिखेगा झारखंड की लोक-संस्कृति का रंग

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

रांची नगर निगम ने यूनियन बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। निगम की ओर से स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर रांची के निर्माण में इसी तरह निरंतर सहभागिता की अपील की गई।

अधिकारी और बैंक के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार, रांची नगर निगम के नगर प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियन बैंक की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर कुंदन कुमार सिन्हा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप रंजन और रांची मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर दिनेश कुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *