रांची/ नेमरा: आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष व सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आज शनिवार को  नेमरा जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढ़स बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की व उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य व हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया।

also read : BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह, 2,984 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष, ममता, धैर्य व समर्पण से  भरा था, जो हम सब के लिए प्रेरणादाई है।
उन्होंने कहा- यही नहीं उनका जीवन आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड राज्य आंदोलन में गुजरा था। अलग झारखंड राज्य आंदोलन के साथ-साथ उनका जीवन परिवार व समाज के प्रति कर्तव्य व दायित्व से भरा था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

also read : रांची में लटकते फाइबर केबल पर निगम सख्त, कंपनियों को 3 दिन का अल्टीमेटम