CIP रांची के उन्नयन की दिशा में केंद्र सरकार ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई

रांची: झारखंड की वर्षों पुरानी मांग और राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची के उन्नयन को लेकर भारत सरकार द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई

सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड की वर्षों पुरानी मांग और राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची के उन्नयन को लेकर भारत सरकार द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान CIP रांची को ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ (Institute of National Importance) का दर्जा प्रदान करने तथा संस्थान के व्यापक उन्नयन का विषय प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने केंद्र सरकार से CIP राँची को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर देश के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में विकसित करने की मांग की थी।
इसी क्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री  प्रतापराव जाधव ने पत्र के माध्यम से डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को अवगत कराया है कि केंद्रीय बजट में CIP रांची के उन्नयन की घोषणा के अनुरूप संस्थान के विकास एवं उससे संबंधित सभी पहलुओं पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
CIP रांची देश के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है और 1918 से मानसिक स्वास्थ्य उपचार, प्रशिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। भारत सरकार के आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार संस्थान में 643 बिस्तरों की क्षमता है तथा बड़ी संख्या में मरीज यहाँ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि CIP रांची को राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक मानसिक स्वास्थ्य संस्था के रूप में विकसित करना झारखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। संस्थान के उन्नयन से अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं के विस्तार के साथ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण तथा बेहतर उपचार व्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि CIP रांची को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की यह पहल झारखंड की लंबे समय से चली आ रही मांग को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण कार्रवाई है। उनका प्रयास रहेगा कि संस्थान के विकास से जुड़े सभी पहलुओं को गति मिले और CIP रांची अपनी ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप देश के अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में और अधिक सशक्त भूमिका निभाए।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा केंद्रीय मंत्री  प्रतापराव जाधव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *