रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन – कारवां 2.0 का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के आतिथ्य में आगमी 17 से 20 दिसंबर तक राजधानी के स्टेशन रोड स्थित होटल स्थान: बीएनआर चाणकया में होगा। मंच के प्रांतीय संयोजक सूचना जनसंपर्क प्रचार प्रसार समाजिक सम्मान अमित शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में देशभर की लगभग 850 शाखाओं से सम्मानित पदाधिकारी,सदस्य एवं युवा साथी इसमें शामिल हाेंगे।
बताया कियह हम सभी मारवाड़ी समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।साथ ही, झारखंड प्रदेश के लिए भी यह गर्व की बात है कि देशभर के युवा साथी रांची में एकत्रित होकर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और नई ऊर्जा का संदेश देंगे।
also read : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव : भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डांडिया जीतीं



